फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   traffic jam due to pradeep mishra klatha

Hapur News: कथा के तीसरे दिन भी शहर में जाम, तीन घंटे रेंगकर चले वाहन

Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
traffic jam due to pradeep mishra klatha
हापुड़। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए आई भीड़ के कारण सोमवार को भी शहर में जाम लग गया। शाम पांच बजे के बाद गढ़ दिल्ली और मेरठ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बुलंदशहर रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन देखी गई। तीन घंटे तक लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


हाईवे-9 किनारे स्थित जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैदान में पांच दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर करीब 12 बजे वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर की सड़कों पर जाम लगा। दोपहिया, ऑटो और बसों आदि मेंं सवार लोग जाम के कारण बिलबिला गए। इसके बाद दो घंटे शहर में राहत की स्थिति रही। लेकिन जैसे ही पांच बजे कथा समाप्त हुई, शहर में एक बार फिर जाम लगना शुरू हो गया। करीब आठ बजे तक शहर की सड़कें जाम रहीं। ऐसे में लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन




कथा स्थल के आसपास के ग्रामीण परेशान

कथा स्थल के पास वाहनों की भीड़ और जाम की स्थिति से आसपास के ग्रामीणों खासे परेशान हैं। पुलिस ने वाहनों के लिए जगह जगह पार्किंग की व्यवस्था की है। लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन हाईवे और सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। जिसके कारण रामपुर, चितौली, अकड़ौली, उबारपुर और अन्य गांवों के लोग भी खासे परेशान हैं। रामपुर रोड पर लगभग पूरे दिन जाम की स्थिति रही। जिसके कारण लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed