फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   traffic jaam will be solved soon.

अब होगा जाम का काम तमाम

Tue, 23 Feb 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 23 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
traffic jaam will be solved soon.
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए खुद डीएम ने पहल की है। मंगलवार को डीएम ने एक ओर व्यापारियों के साथ बैठक कर सड़कों से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शा पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही डीएम ने शहर के मुख्य मार्ग फ्रीगंज रोड का निरीक्षण भी किया। यहां पेड़ों का कटान न होने से चौड़ीकरण का कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। इसमें व्यापारी भी सहयोग करें।

अगर अतिक्रमणकारियों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शमशाद हुसैन ने व्यापारियों को बताया कि मेरठ तिराहा और तहसील चौपला पर चौड़ीकरण और डिवाईडर निर्माण का कार्य प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मेरठ तिराहे पर बस, ऑटो आदि नहीं खड़े होंगे। इसके लिए बिजली घर के बाहर पालिका यात्री शेड बनवा रही है। वहीं पर यह वाहन खड़े होंगे।

बुलंदशहर रोड पर भी ग्रीन वैली के बाहर बसें खड़ी होंगी। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि फ्रीगंज रोड का निर्माण पूरा होने के बाद फलों के ठेलों को फ्रीगंज रोड पर स्थान दिया जाएगा। सड़क पर लगे खंभे और पेड़ों को हटवाया जाएगा।

व्यापारी विजय कुमार गोयल ने कहा कि मीनाक्षी रोड पर मिट्टी डलवाकर रास्ता चौड़ा कराया जाए। ओवरब्रिज निर्माण के कारण रास्ता संकरा होने से दिक्कत हो रही है।

व्यापारी नेता संजय कृपाल ने गढ़ रोड फाटक से 200 मीटर पहले से टेंपो वालों को रोकने और नाले पर पुलिया डालने का मामला उठाया। ललित कुमार छावनी वाले, अशोक बबली ने ई-रिक्शा के रूट बांटने की मांग की।

व्यापारियों की जल्द एक बैठक बुलवाई जाएगी। इसमें अतिक्रमण खुद हटवाने के लिए कहा जाएगा। साथ ही लाउडस्पीकर की मदद से भी उनसे अतिक्रमण हटवाने का अनुरोध किया जाएगा।
- बिजेंद्र पंसारी, व्यापारी नेता

व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। व्यापारियों की ओर से अतिक्रमण खुद हटाया जाएगा। शहर को जाम मुक्त कराया जाए।
- राजेंद्र कुमार, भाजपा नेता

व्यापारी अतिक्रमण खुद हटवा लें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों की बैठक बुलवाकर उन्हें इसके बारे में जानकारी दें। शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी

शहर में जाम का कारण बन रहे ई-रिक्शों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। मंगलवार को शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को कड़े निर्देश दिए।


इन ई-रिक्शों पर अब नंबर के साथ-साथ उनका रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि ई-रिक्शों के पंजीकरण और रूट प्रपोजल के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहां से एप्रवूल मिलने पर ई-रिक्शों के रंगों के हिसाब से रूट निर्धारित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed