{"_id":"57f90ebb4f1c1b2552270562","slug":"traders-raging-against-food-safety-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग के खिलाफ भड़के व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 08 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
भड़के व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ में कई दिनों से त्योहारों के नाम पर खाद्य विभाग के अफसरों की ओर से की जा रही छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि अधिकारी कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों से उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। शनिवार को कस्बा बाबूगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न और उगाही करने का आरोप लगाकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों का आरोप था कि कस्बे में अधिकारी त्योहारों के नाम पर सैंपल लेकर वसूली कर रहे हैं। इसके खिलाफ व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में संजय कंसल, सचिन गोयल, लोकेश शर्मा, बच्चू सिंह, विनय, ताराचंद , ज्ञानचंद, संजीव चौधरी, मुकेश शर्मा, अजय गुप्ता, दीपक, सुनील गोयल व अरविंद त्यागी शामिल थे।
इस मामले में अभिहीत अधिकारी अर्चना धिरान का कहना है कि डीएम के आदेश पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री रोकने के लिए 6 से 10 अक्तूबर तक छापेमारी अभियान चलाया गया है। टीम जब नमूने लेने के लिए जाती हैं तो व्यापारी दुकानें बंद कर देते हैं।
व्यापारियों के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सही है तो उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। अवैध उगाही का आरोप निराधार है।