फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tomorrow will not run e-rickshaws.

कल से नहीं चलेंगे बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा

Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow will not run e-rickshaws.
बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई रिक्शा पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

शहर की यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके ई- रिक्शाओं पर अब प्रशासन कार्रवाई करेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार से यह कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


शहर में सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे ई-रिक्शा आए दिन यातायात व्यवस्था का ध्वस्त कर रहे हैं। इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कुछ माह पहले इनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाकर कलर कोड के आधार पर रूट तय करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन विभागीय बाबुओं की लापरवाही से आदेश धूल फांक रहे हैं। जाम से तंग होकर प्रशासन को फिर अपने पुराने आदेशों की याद आई है। शुक्रवार को एडीएम रजनीश राय ने संबंधित अधिकारियों की बैठक कर रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन के अब ई रिक्शा नहीं चलेंगे। इसके अलावा जिले में ई रिक्शा खरीदने के लिए जिले में मात्र चार डीलर अधिकृत हैं। इसके अलावा जो रिक्शा कहीं और से खरीदे गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि जिले में मात्र 104 रिक्शों का ही रजिस्ट्रेशन है। जबकि सड़कों पर हजारों की संख्या में रिक्शा दौड़ रहे हैं। इस मामले में एआरटीओ प्रणव झा ने बताया कि निर्देशों के आधार पर सोमवार से ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान शुरू हो जाएगा। अभियान के दौरान ई रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed