फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Toll Free Number to be released to farmers: Suresh Rana

किसानों के लिए जारी किया जाएगा टोल फ्री नंबर: सुरेश राणा

Wed, 10 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Wed, 10 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Toll Free Number to be released to farmers: Suresh Rana
मेले का उद्घ्‍ााटन करते मंत्री । - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गन्ना एवं चीनी मिल, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि किसानों के लिए ऐसा टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिससे वह हर समस्या का समाधान घर बैठे जान सकेंगे।

उन्होंने गन्ना भुगतान के मामले में कहा कि किसानों को मिलों द्वारा अधिकतर भुगतान कर दिया गया है। मंत्री सुरेश राणा मेरठ आवास विकास में सुभाष त्यागी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि यूपी को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाना है। पूर्व सरकार में गन्ना किसानों के समक्ष भुगतान की बड़ी समस्या थी। अब किसानों की समस्याओं का समाधान शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 दिन के अंदर चीनी मिलों ने 62 सौ करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का किया है। गेहूं क्रय केंद्रों पर पहले किसानों का उत्पीड़न होता था। अब ऐसा नहीं है, कहीं घटतौली नहीं हो रही है। लक्ष्य से अधिक गेहूं आ रहा है, किसान खुश है।

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बेटियां सुरक्षित हैं। पुलिस अपना कार्य ठीक प्रकार से कर रही है। उन्होंने आने वाले समय में और बेहतर स्थिति का आश्वासन दिया।

उन्होंने बिजली चोरी रोकने की बात करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में लाइन लोस कम हैं वहां 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इस दौरान गढ़ विधायक कमल मलिक, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन शर्मा, राकेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, बब्लू त्यागी, विपिन गुप्ता, मोहन सिंह, ब्रजभूषण त्यागी, रामपाल त्यागी उपस्थित थे।
फोटो संख्या 10एचपीआर पीएच-12

मंत्री ने शहीद मेले का उद्घाटन

बुधवार शाम हापुड़ पहुंचे गन्ना एवं चीनी मिल, औद्योगिक विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री सुरेश राणा ने रामलीला ग्राउंड पहुंचकर शहीद मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हापुड़ की धरती क्रांतिकारियों की रही है। देश को आजादी दिलाने में इस धरती के वीरों को बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने शहीदों की याद में इस प्रकार के बड़े आयोजन किये जाने पर हापुड़ की जनता का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले उनका स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सासंद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, कमल मलिक, राजेंद्र कुमार, वाईपी सिंह, कपिल, मालती भारती, ललित छावनी वाले, सुनील पटवारी, रवि मोहन, विनोद गुप्ता, मोहन सिंह, प्रवीन सेठी आदि उपस्थित थे।


शहीद मेले के संयोजक अनिल आजाद ने राज्यमंत्री सुरेश राणा से हापुड़ में सेना की भूमि को भू माफियाओं द्वारा कब्जा मुक्त कराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों के सिर कलम करने पर कार्रवाई की मांग की।
....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed