फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Today Ram and Sita will be born in every house, women chose the day of Shri Ram Pran Pratistha for delivery.

Hapur News: आज घर घर जन्मेंगे राम और सीता, महिलाओं ने प्रसव के लिए चुना श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Today Ram and Sita will be born in every house, women chose the day of Shri Ram Pran Pratistha for delivery.
हापुड़। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ही जिले के 22 घरों में नन्हें राम और सीता का जन्म होगा। इन गर्भवतियों ने अस्पतालों में 22 जनवरी की बुकिंग कराई है, कई महिलाओं की सीजेरियन डिलीवरी होनी है तो कई सामान्य प्रसव से पहले इस तिथि के इंतजार में दर्द भी झेल रही है।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम राम को हिंदू समाज का हर व्यक्ति आदर्श मानता है, यहां तक की बच्चों को बचपन से ही उनके जीवन का उदाहरण दिया जाता है। ऐसे में 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक दिन है, हिंदु संस्कृति और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन अनेकों शुभ योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे वातावरण में नवजात का जन्म उन्हें असाधारण बनाएगा। प्रभु श्रीराम का जप करते हुए 22 गर्भवती महिलाओं ने प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव की बुकिंग करायी है। इनमें अधिकांश ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं हैं, जिन्होंने एक महीने पहले ही 22 जनवरी की बुकिंग करायी। वहीं, जिन महिलाओं के सामान्य प्रसव का अंतिम समय चल रहा है, वह भी किसी तरह दर्द को झेलकर इस दिन का इंतजार कर रही हैं। कुल मिलाकर अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही 22 घरों में सीता और राम जन्म लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

-सरकारी अस्पतालों में भी होंगे प्रसव-

सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के साथ ही प्रसव कक्ष में चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे। 25 से अधिक महिलाओं के प्रसव का समय चल रहा है, इनमें कई महिलाओं को 22 जनवरी में बच्चा हो सकता है। अस्पताल के अधीक्षक इस शुभ घड़ी में बच्चों के जन्म पर मिठाई भी बांटेंगे।

--

-गर्भवतियों ने ली है 22 जनवरी की तिथि-

गर्भवती महिलाओं ने प्रसव कराने के लिए 22 जनवरी की तिथि ली है। इसमें ऑपरेशन और सामान्य प्रसव वाली गर्भवती शामिल हैं। दूसरे अस्पतालों में भी इस दिन की महिलाओं ने बुकिंग कराई है।--डॉ.विमलेश शर्मा, महिला एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ।


--

-अस्पताल में प्रसव पर बांटेंगे मिठाई-

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अस्पताल सजाया गया है। आज के दिन अस्पताल में प्रसव होने पर अस्पताल की ओर से भी मिठाई बांटी जाएगी। चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।--डॉ.दिनेश खत्री, सीएचसी अधीक्षक।

--

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

अंबाला छावनी के गांधी मैदान में सेवा सिमरन सोसाइटी गुरूद्वारा सिंह सभा रेजिमेंट बाजार द्वारा आय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed