{"_id":"5720d3f64f1c1be776a916d5","slug":"today-in-the-town-roar-mighty","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज गरजेगा ‘महाबली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज गरजेगा ‘महाबली’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 27 Apr 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका और प्रशासन बृहस्पतिवार को शहर में फैले स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण जेसीबी की मदद तुड़वाएंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका पुलिस की मदद भी लेगी, क्योंकि लोग इसका विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला जाएगा और अतिक्रमण करने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क के दोनों और नाली टू नाली के बीच जिस किसी ने भी अतिक्रमण कर रखा है, जेसीबी की मदद से उनका अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन स्थाई और अस्थाई अवैध निर्माण को तोड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि इसके साथ ही पोस्टर, बैनर, क्वैक्स, होडिंग्स, यूनिपोल को भी स्वयं हटवा लें। अभियान किस इलाके से शुरू किया जाएगा, यह मौके पर ही तय किया जाएगा।
हालांकि पालिका और प्रशासन की टीम के साथ कई थानों की पुलिस भी मौजूद रहेगी, ताकि लोगों को विरोध से भी निपटा जा सके। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी को उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।