Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   today choti diwali

Hapur News: आज छोटी दिवाली, कल रोशनी का पर्व

Sat, 18 Oct 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
today choti diwali
हापुड़। धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। आज नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली और कल रोशनी का पर्व दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली पर स्थिर लग्न, लाभ चौघड़िया, अमृत चौघड़िया, स्थिर वृष लग्न में पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि 20 अक्तूबर को अमावस्या दोपहर 3:45 बजे से आरंभ होकर 21 अक्तूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु, व्रत पारिजात और अन्य पुराणों के मत से दिवाली के लिए कार्तिक कृष्ण अमावस्या प्रदोष कालीन ही ग्राह्य है। अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:45 बजे से आरंभ होकर 21 अक्तूबर को शाम 5:54 बजे तक ही रहेगी।
विज्ञापन


सूर्यास्त शाम 5.40 बजे होगा अर्थात 21 अक्तूबर को मात्र 14 मिनट ही प्रदोष में अमावस्या प्राप्त हो रहा है। मां महालक्ष्मी की उपासना के लिए दिवाली जैसा कोई अन्य दिन नहीं हो सकता। दिवाली के दिन की गई पूजा, अनुष्ठान यज्ञ आदि लौकिक पारलौकिक ऐश्वर्य हर प्रकार का सुख प्रदान करने वाला होता है। स्थिर लग्न, लाभ चौघड़िया, अमृत चौघड़िया, स्थिर वृष लग्न में दिवाली पूजन होगा। इसके साथ ही दिवाली पर भद्रा, ग्रहण, संक्रांति, कुयोग आदि न होने से संध्या बेला से रात्रि तक दिवाली पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महालक्ष्मी पूजा विधि

ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी व पंडित सतीश पोखरियाल ने बताया कि भारतीय देसी गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास बताया गया है, इसलिए गोबर, गोमूत्र से पूजा स्थल कलश के नीचे लीप कर उसके ऊपर सतनजा रखें और उसके ऊपर रात्रि पर्यंत अखंड तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करें, जो सुबह छह बजे तक जलते रहें। दीपक को लक्ष्मी स्वरूप मानकर उसका पूजन करें। ब्राह्मण के द्वारा श्री महालक्ष्मी जी का विधिवत पूजन करवाएं।


चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और एक बड़े कटोरे या थाली में चांदी या धातु निर्मित गणेश लक्ष्मी कुबेर व अन्य विग्रह को श्री यंत्र कुबेर यंत्र गणपति यंत्र को स्थापित कर उनका पंचामृत से क्रम पूर्वक स्नान कराएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर चौकी पर स्थापित कर वस्त्र माला आदि से अलंकृत करें। रोली चंदन अक्षत पुष्प धूप दीप नैवेद्य फल दान दक्षिणा इत्यादि के द्वारा क्रम पूर्वक गणपति लक्ष्मी जी का पूजन करें।



प्रतिष्ठान मुहूर्त-

स्थिर लग्न, लाभ चौघड़िया दोपहर 3:45 बजे से 4:05 बजे तक

अमृत चौघड़िया शाम 4:21 बजे से 5:40 बजे तक

मेष लग्न चर चौघड़िया चलित व्यापार के लिए

शाम 5:44 बजे से 7:05 बजे तक

घर का पूजन-

प्रदोष काल शाम 07:05 बजे से 08:15 बजे तक

स्थिर वृष लग्न रात्रि 7:05 बजे से 9:01 बजे तक

निशीथ काल पूजा मुहूर्त-

सिंह लग्न, स्थिर लग्न में दोपहर 1:35 बजे से 3:53 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed