{"_id":"5808d6614f1c1b642e7050af","slug":"tobacco-companies-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए तंबाकू कंपनियों के लिए सैंपल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए तंबाकू कंपनियों के लिए सैंपल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 20 Oct 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू कंपनियों के लिए सैंपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में पान मसाला बेचने वाली दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने नामी कंपनियों के पान मसालों के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही दुकानदार दुकान बंद कर चले गए। बृहस्पतिवार दोपहर अभीहित अधिकारी अर्चना धीरान, मुख्य खाद्य अधिकारी विनय अग्रवाल, खाद्य निरीक्षक संदीप सिंह, मीरा सिंह व सौरभ सोनी टीम के साथ सराफा बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने यहां पान मसाले की दुकानों पर पहुंचकर नामी कंपनियों के पान मसालों के नमूने लिए। कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पान मसाला बेचने वाली दुकानें बंद होनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
अभीहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी। तंबाकू में निकोटिन की मात्रा की माप के लिए सैंपल लिए गए हैं, सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।