फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   To stop lover marriage girl accused man of misdeed after reaching in baraat in Pilkhuwa

शादी में प्रेमिका ने बजाया 'बैंड': बोली- दुल्हा बने लड़के ने मुझसे किया था शादी का वादा, मेरे संग बनाए संबंध

Thu, 09 Mar 2023 08:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 08:34 PM IST
सार

एसएसआई ने बताया कि युवती का कहना है न्यायालय ने आरोपी को पीड़िता से शादी करने की शर्त पर ही जमानत पर रिहा किया था, लेकिन पीड़िता इस बाबत अभी तक कोई आदेश नहीं दिखा पाई है। 

विज्ञापन
To stop lover marriage girl accused man of misdeed after reaching in baraat in Pilkhuwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादी रूकवाने के लिए पिलखुवा पहुंची कथित दुष्कर्म पीड़ित ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। युवती ने हंगामा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर पुलिस को मैरिज होम बुला लिया। पीडि़ता का आरोप है कि दुल्हा बने युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

विज्ञापन

कोतवाली के अनुसार मेरठ के एक गांव निवासी युवती का कहना है मेरठ निवासी उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पीड़िता द्वारा मेडिकल थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी युवक उच्च न्यायालय से जमानत पाकर जेल से बाहर आया हुआ है और गुरुवार को वह पिलखुवा थाानांतर्गत एक गांव निवासी युवती से शादी कर रहा है। 

विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि युवती का कहना है न्यायालय ने आरोपी को पीड़िता से शादी करने की शर्त पर ही जमानत पर रिहा किया था, लेकिन पीड़िता इस बाबत अभी तक कोई आदेश नहीं दिखा पाई है।  

एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, युवक जमानत पर जेल से बाहर आया है, इस बाबत उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है, निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed