फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   To avoid falling into the river, seven rescued.

पुल में गिरने से बची कार, सात जानें बचीं

Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
To avoid falling into the river, seven rescued.
रिश्तेदार की बेटी की शादी में शरीक होकर गाजियाबाद से लौट रहा अमरोहा का एक परिवार ब्रजघाट पुल के पास हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गया। हालांकि दुर्घटना में चालक समेत स्कॉर्पियो सवारों को हल्की चोटें आई हैं और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


अमरोहा निवासी रतन लाल, गिरधारी लाल, प्रेमसिंह, बब्लू, प्रकाशवती, कुंती, राम दुलारी बुधवार की रात गाजियाबाद में अपने एक रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार शाम सभी लोग लौट रहे थे।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने बताया कि ब्रजघाट पुल के पास पहुंचते ही सामने से एक बाइक आ गई जिसे बचाने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में जा रही गाड़ी पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुल की रेलिंग टूट गई और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि गाड़ी 25 फुट गहरी खाई में गिरने से बाल बाल बच गई नहीं तो जान पर बन आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed