{"_id":"57f7cd9c4f1c1bcd4026f774","slug":"tirth-purohit-death-during-treatment-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित तीर्थ पुरोहित की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित तीर्थ पुरोहित की इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित चल रहे तीर्थ पुरोहित ने इलाज के दौरान नर्सिंग होम में दम तोड़ दिया। इससे क्षेत्र में बुखार के प्रकोप से जान गंवाने वालों की तादाद बढ़कर 73 हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बुखार के मरीजों से सरकारी अस्पताल समेत निजी चिकित्सालय फुल चल रहे हैं।
कई गंभीर रोगी मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, गुड़गांव के अस्पतालों में भर्ती चल रहे हैं। ब्रजघाट गंगानगरी में रहने वाले तीर्थ पुरोहित कैलाश 42 वर्ष को तीन दिन पहले बुखार आया था। जिसका स्थानीय नर्सिंग होम के चिकित्सक से इलाज चल रहा था, लेकिन कोई भी आराम नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह को उनकी मौत हो गई। वह एक बेटी और दो बेटों के पिता थे। पत्नी मोना ने बताया कि इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मेडिकल जांच में बुखार के लक्षण पाए जाने की पुष्टि की थी। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल में इलाज न होने से तीर्थ पुरोहित की मौत होने के विषय में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन