फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tight security on diwali

Hapur News: दिवाली पर चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 11 Nov 2023 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 11 Nov 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
tight security on diwali
हापुड़। दिवाली के मद्देनजर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन हाईअलर्ट घोषित किया है। इस संबंध में एसपी ने थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दिवाली पर नगर के प्रमुख बाजार गोल मॉर्केट, रेलवे रोड, सराफा बाजार, कोठी गेट, चंडी रोड में भीड़ बढ़ने से पुलिस अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। एसपी अभिषेक वर्मा ने जिलेभर के सीओ और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस या फिर 112 नंबर पर दें। एसपी ने बताया कि दिवाली पर वैसे तो इस बार पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी। फिर भी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों का मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा खुफिया विभाग भी विशेष निगरानी रखेगा।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग भी सतर्क

दिवाली पर आतिशबाजी पर प्रतिबंध होने के बाद भी उम्मीद है कि लोग आतिशबाजी करेंगे। इसको लेकर अग्निशमन विभाग भी सतर्क हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर आग बुझाने वाली गाड़ियों को नगर के विभिन्न स्थानों पर खड़ा किया जाएगा। जिससे कोई भी सूचना पर तत्काल गाड़ी मौके पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed