{"_id":"68bc63576670484d200ca461","slug":"three-train-cancelled-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129818-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जलस्तर बढ़ने से तीन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जलस्तर बढ़ने से तीन ट्रेनें निरस्त
Sat, 06 Sep 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बारिश के कारण प्रभावित हुईं ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहे के पुल से रेल यातायात बंद कर दिया गया है। इसके कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहीं, वहीं पंजाब में बाढ़ के कारण ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी रद्द रहा।
कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जाने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, सूबेदारगंज से ऊधमपुर जाने वाली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को दिल्ली-नई दिल्ली-गाजियाबाद के रास्ते संचालित किया गया। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज-नई दिल्ली-साहिबाबाद के रास्ते संचालित किया गया।
दिल्ली जंक्शन से बरेली जंक्शन को जा रही पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे 30 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद को जा रही मेमू दो घंटे, बरेली जंक्शन से गाजियाबाद को जा रही परीक्षा स्पेशल ट्रेन तीन घंटे 20 मिनट, अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रेलवे स्टेशन आई। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।