फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three patient of dengue

Hapur News: डेंगू के मिले तीन मरीज, 22 स्थानों पर नष्ट कराया लार्वा

Wed, 02 Oct 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 02 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
three patient of dengue
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की पैथोलॉजी लैब में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। मरीजों का उपचार चल रहा है, जो 20 से 25 वर्षीय हैं। इनके घरों के आस पास 22 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन


बरसात के बाद डेंगू का लार्वा अब बीमारी फैलाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आए संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच कराई थी। जिसका परिणाम बुधवार को आया। हापुड़ के दो और ततारपुर निवासी एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


डीएमओ डॉ.सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मरीजों के घरों के आसपास अभियान चलाकर लार्वा खोजा गया। करीब 22 स्थानों पर लार्वा मिला है। जिसे तत्काल नष्ट कराया गया। मरीजों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि डेंगू की निशुल्क जांच कराई जा रही है। निजी लैब को भी जांच अधिकतम 600 रुपये में करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed