{"_id":"1c6a8607811ddbd854be7431dbcd3c3d","slug":"three-more-buses-on-the-road-will-kitur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर रोड पर चलेंगी तीन और बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर रोड पर चलेंगी तीन और बसें
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर रोड के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बस की किल्लत के कारण डग्गामार वाहनों में सफर नहीं करना पड़ेगा।
हापुड़ डिपो को तीन नई अनुबंधित बसें मिली हैं। इन बसों को सोमवार से किठौर रोड पर चलाया जाएगा। किठौर रोड पर बसों की कमी से यात्रियों को बेहद परेशानी होती है।
घंटों बाद इस मार्ग पर बसों का संचालन होता है। यात्रियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ता है। यात्रियों की समस्या पर डिपो के अफसरों ने इस मार्ग पर बसें बढ़ाने का निर्णय लिया था।
मुख्यालय से हापुड़ डिपो को तीन नई अनुबंधित बसें मिली हैं। सोमवार से इन बसों का संचालन किठौर मार्ग पर किया जाएगा। अब से पूर्व किठौर मार्ग पर सिर्फ पांच बसों का संचालन होता था।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि तीन नई अनुबंधित बसें मिल चुकी हैं। इन बसों को सोमवार से किठौर मार्ग पर चलाया जाएगा।