फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three degree temperature increases

Hapur News: बादलों की लुकाछिपी के बीच तीन डिग्री बढ़ा तापमान

Wed, 19 Feb 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
three degree temperature increases
हापुड़। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। दिन में कभी धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। बुधवार को बादलों की लुकाछिपी का खेल दिनभर चलता रहा, इसके बाद भी न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

फरवरी माह आधा बीत चुका है और गर्मी का सितम बढऩे लगा है। दिन में खिल रही चटक धूप अभी से मार्च जैसी गर्मी का एहसास करा रही है। पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी है। मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। दिन में धूप तो रात में अभी भी सर्दी का असर बरकरार है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही मौसम साफ होने से चटक धूप खिली रही। लेकिन दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, सूरज की तपिश लोगों को अभी से बेहाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय आकाश में बादल छाए रहे, हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा जो मंगलवार के मुकाबले तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद रात्रि में अभी भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार को हवा की रफ्तार कम हुई है। अभी दो दिन तक बादलों की आवाजाही के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed