{"_id":"58763cad4f1c1b1729baa3a8","slug":"three-cars-recovered-rs-17-80-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कारों से 17.80 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कारों से 17.80 लाख रुपये बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
17.80 लाख रुपये बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी अलंकृता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसवी चौकी पर तीन कारों से पुलिस ने 17.80 लाख रुपये बरामद किए। तीनों लोगों ने खुद को व्यापारी बताया, मगर रुपये से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की जांच सौंपी है। इतनी बड़ी रकम के पकड़े जाने की सूचना पर डीएम भी मौके पर पहुंचे और जांच की। बुधवार सुबह एसपी अलंकृता सिंह ने जिले की नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस टीम के साथ दिल्ली रोड स्थित एसएसवी चौकी पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को एक कार गाजियाबाद से हापुड़ की ओर आती दिखाई दी। कार में शिवपुरी निवासी बीड़ी व्यापारी गिरीश सवार थे।
विज्ञापन
कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक थैले से 14.80 लाख रुपये मिले। पुलिस के अनुसार ये रुपये सोनीपत से हापुड़ लाया जा रहा था। पूछताछ में व्यापारी ने बताया वह इन पैसों को बैंक में जमा कराने के लिए लाया था।
हालांकि, व्यापारी पुलिस को कैश से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही एक कार से पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद किए। कार सवार कलक्टर गंज निवासी राजू ने बताया कि वह मोबाइल की एसिसीरीज बेचने का कार्य करता है।
वह माल लेने जा रहा था। राजू के पास भी कैश संबंधित दस्तावेज नहीं थे। उधर, गढ़ के गांव अठसैनी से हापुड़ की ओर से आ रही एक कार से भी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये बरामद किए।
कार सवार अठसैनी निवासी मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि वह टायर खरीदने हापुड़ आ रहे थेे। तैय्यब भी कैश से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। वहीं, बड़ी मात्रा में रकम पकड़े जाने की सूचना पर मौके पर डीएम अनिल ढींगरा पहुंचे और जांच की।
पुलिस पकड़े गए तीनों लोगों को कार सहित थाने लेकर आ गई। इसके अलावा एएसपी रामनयन यादव ने ततारपुर बाईपास पर वाहनों की चेकिंग की। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर रुपये के लाने ले जाने पर निगाह रखी जा रही है।
पकड़े गए रुपयों से संबधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। हालांकि, पहले एक व्यापारी अपने को पिलखुवा का बता रहा था जो बाद में हापुड़ का निकला। मामले की जांच आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।