{"_id":"66fd81710dc3b136700315ea","slug":"three-accused-arrest-in-encounter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115509-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मजीदपुरा में फायरिंग करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मजीदपुरा में फायरिंग करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड स्थित नाले के पास बुधवार की सुबह लगभग पौने सात बजे पुलिस व कार सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर मोहल्ला मजीदपुरा में पथराव व फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैलाई थी।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह, जदीद चौकी प्रभारी व पुलिस बल के साथ रामपुर रोड स्थित नाले के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगे। फायरिंग में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह व जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया।
बदमाशों की पहचान सादिक निवासी मोहल्ला अलीनगर, वाजिद निवासी रफीकनगर मजीदपुरा गली नंबर सात व नदीम निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान गली नंबर तीन के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि आरोपी सादिक पर चार, वाजिद पर छह व नदीम पर तीन पर मुकदमे दर्ज है। पुलिस इन पर अन्य जनपदों में भी मुकदमे खंगाल रही है।
विज्ञापन
मजीदपुरा में पथराव और फायरिंग कर फैलाई थी दहशत
सीओ ने बताया कि मंगलवार की दोपहर आरोपियों ने मंगलवार को मोहल्ला मजीदपुर गली नंबर सात के पास पथराव व फायरिंग की थी। पुलिस की जांच में पता चला कि सादिक पिस्टल से शावेज और वाजिद तमंचे से दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर रहा था। इसके अलावा नदीम व नदीम सैफी और दूसरे पक्ष का जफर, शावेज व पांच अज्ञात युवक एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से पथराव व फायरिंग कर दहशत फैला रहे थे। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए। इनके पास से एक कार, एक पिस्टल, दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने सादिक, वाजिद, नदीम, नदीम सैफी, जफर, शावेज व पांच अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी सादिक, वाजिद व नदीम इस मामले में फरार चल रहे थे।