फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Threats to the name of experimental examination.

साहब! प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर मिल रही धमकियां

Tue, 27 Jun 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 27 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
Threats to the name of experimental examination.
भड़के छात्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज के बीएड विभाग में एक शिक्षिका को प्रयोगात्मक परीक्षा में बैठने नहीं देने की धमकी का आरोप लगा मंगलवार को दर्जनों छात्रों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएम ने जांच कमेटी गठित कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि बीएड की सैद्धांतिक परीक्षाएं हो चुकी है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 28 जून व 7 जुलाई घोषित की गई है। आरोप है कि प्रबंध समिति के एक पदाधिकारी व कुछ शिक्षक मिलकर एक शिक्षिका को जबरन प्रयोगात्मक परीक्षा में नहीं बैठने दे रहे हैं
विज्ञापन


जबकि उक्त शिक्षिका ही बीएड विभाग के छात्रों की समस्याओं को निस्तारण कराती है। छात्रों का आरोप है कि उनसे प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे। बाद में पता चला ही उनके हस्ताक्षर वाले कागज पर बीएड विभाग में तैनात उक्त शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि वह इसका खंडन भी कर चुकी हैं। उक्त समस्याओं को लेकर छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएम कृष्णा करुनेश ने इस मामले में एसडीएम और डीआईओएस की जांच कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed