फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thousands of farmers of Hapur will join Mahapanchayat

Hapur News: महापंचायत में शामिल होंगे हापुड़ के हजारों किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers of Hapur will join Mahapanchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। किसानों की समस्याओं पर लखनऊ में 18 सितंबर को भाकियू टिकैत की महापंचायत होगी। इसे सफल बनाने के लिए रविवार को गांव सलाई में किसानों ने बैठक कर, हजारों की संख्या में लखनऊ पहुंचने का एलान किया।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गन्ना भुगतान के नाम पर चीनी मिल शोषण कर रहे हैं, जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारी मिलों को संरक्षण देने में जुटे हैं। इसके अलावा किसानों के नलकूप के बिल अभी तक माफ नहीं किए हैं। बजट में की गई घोषणा को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली चैकिंग के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। जबरन नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में जिले से हजारों किसान भाग लेंगे। इस मौके पर बलराम सिंह, जितेंद्र सिंह, ललित शर्मा, कुलदीप त्यागी, रवि यादव, अदनान, जाकिर, जावेद, जिया उल हक, शेरू, ताहिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed