फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thousands hands put on pray for peace

अमन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Thu, 07 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 07 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Thousands hands put on pray for peace
ईद - फोटो : अमर उजाला

ईद का त्योहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में शहर काजी कारी मोहम्मद असगर ने ईद की नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन चैन की दुआ कर लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से ईद मनाने की अपील की। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर आमीन कहा।

विज्ञापन


उधर, गढ़ व पिलखुवा में ईद पूरे जोश से मनाई गई। ईद को लेकर सुबह होते ही लोगों में गजब का उत्साह दिखा। निर्धारित समय पर ईदगाह व अन्य मस्जिदों में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पर पहुंचे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन


उधर, ईद के अवसर पर दिनभर हिंदु-मुस्लिम समाज के लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद देते रहे तथा जमकर शीर की दावतों का दौर चलता रहा। उधर मुस्लिम समाज के लोग अपनी रिश्तेदारियों में जाकर दिनभर ईदी देने का शुभ कार्य भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद के अवसर पर ईदगाह पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर वाहनों का आवागमन सुबह करीब सात बजे से रोक दिया और तीन घंटे बाद करीब दस बजे बुलंदशहर रोड पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकलवाया गया।

ईदगाह पर डीएम अनिल ढींगरा, एसपी अलंकृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव, एडीएम रजनीश राय, एसडीएम मीनू राणा, सीओ विशाल यादव, पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा, विधायक गजराज सिंह,  बसपा के हापुड़ विधान सभा सीट से प्रत्याशी आदेश गुड्डू, सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, जनता दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता कुंवर दानिश अली,  सपा से हापुड़ विधान सीट के प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख, नौशाद कुरैशी, केशर कुरैशी,  व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, तनसीर परवेज उर्फ तन्नो, आकिल, आबिद, इरफान, याद इलाही कुरैशी, फराज, बब्बू, सिराज कुरैशी आदि मौजूद रहे।


उधर, नगर पंचायत बाबूगढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह को ईदगाह पर बसपा नेता अजय सिंह जयंता, पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह, डा.शराफत अली, अशरफ अली, इस्लामुद्दीन आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed