{"_id":"65bbf086f804591a520770b8","slug":"thieves-stole-wires-from-40-poles-hapur-news-c-306-1-gha1001-104509-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरों ने 40 खंभों के तार चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरों ने 40 खंभों के तार चोरी किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई-मानकचौक के जंगल से चोरों ने बिजली के 40 खंभों से तार चोरी कर लिए। तार चोरी होने के बाद 250 नलकूपों की बिजली गुल हो गई है। इससे निगम को करीब चार लाख रुपये की हानि हुई है। घटना की जानकारी सुबह दस बजे के बाद किसानों के जंगल में जाने के बाद हो सकी। मामले की जानकारी पर ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए पुलिस को सूचना दी।
गांव दौताई के कुछ ग्रामीण पास के गांव मानक चौक के जंगल मेंं स्थित अपने खेतों पर बारिश बंद होने के बाद फसलों को देखने के लिए गए थे। वहां जाकर उन्होंने देखा कि फसलों की सिंचाई के लिए लगे नलकूपों के लिए जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के 40 खंभों से तार चोरी हो गए है। इसको देखकर ग्रामीण अचंभित हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार की रात को तेज बारिश होने के चलते बिजली की लाइन बंद थी, इसका फायदा उठाकर चोर 40 खंभें की लाइन चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस लाइन से करीब 250 किसानों के नलकूप जुड़े है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी लाइन के करीब 45 खंभों के तार भी चोर चोरी कर चुके हैं। एसडीओ ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।