{"_id":"67951add631d07d4d30ee670","slug":"thief-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119634-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर भाग गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दिल्ली व हापुड़ से चोरी की गई दो बाइक, भारी मात्रा में बाइकों के पुर्जे व कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की रात शातिर वाहन चोर साजिद निवासी मोहल्ला शमशपुर शास्त्री पटपडगंज दिल्ली को शाहपुर चौधरी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। जबकि गिरोह का सरगना इमरान निवासी मोहल्ला लोहियानगर जिला मेरठ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नक्काकुआं मेला रोड पर जंगल में स्थित अहाते में दो चोरी की बाइक, भारी मात्रा में बाइकों के पुर्जे व कटान के उपकरण छिपाकर रखे हुए है। यहां उनके दो साथी फैसल निवासी मोहल्ला लोहियानगर जिला मेरठ व आरिफ उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला पूर्वा इलाही थाना कोतवाली नगर जिला मेरठ भी मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अहाते को घेर लिया। पुलिस को देख दोनों आरोपी दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाकर यहां से भाग गए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साजिद ने बताया कि वह गिरोह के सरगना इमरान, फैसल व आरिफ उर्फ पप्पू के साथ दिल्ली एनसीआर, आसपास के जिलों व हापुड़ से बाइक चोरी कर उनकी पार्टस कबाडि़यें को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं। वह वाहन कटान का कार्य मेरठ में करते थे। यहां के लोगों को जानकारी होने पर उन्होंने चोरी की बाइक, पुर्जे व कटान के उपकरणों को अहाते में छिपा दिया था। आरोपी साजिद व गिरोह का सरगना इमरान बाइक से पिकअप लेने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। वह सारा माल पिकअप से ले जाकर अमरोहा जिला में करने की तैयारी कर रहे थे।
एसपी ने बताया कि आरोपी साजिद पर दिल्ली व हापुड़ में 12 व गिरोह के सरगना इमरान पर दिल्ली, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में लगभग 40 चोरी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।