{"_id":"58a472c64f1c1ba340d8597c","slug":"they-drove-young-man-came-to-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने आए युवक को लोगों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने आए युवक को लोगों ने दौड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आए आशिक को ग्रामीणों ने उल्टे पांव दौड़ा लिया। युवक के हाथ न लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी स्कूटी में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के मौके पर जनपद अमरोहा का एक युवक स्कूटी से मंगलवार रात बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। उसने काल करके अपनी प्रेमिका को गांव के बाहर जंगल में बुला लिया और अपने इश्क का इजहार कर उसे गुलाब का फूल थमाने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान जंगल से लौट रहे किसानों की नजर उस पर पड़ गई और उनमें रोष फैल उठा। गुस्साए लोगों ने पीछा किया तो आरोपी जंगल में खड़ी फसलों में छिपकर फरार हो गया, जिस पर गुस्साई भीड़ ने उसकी स्कूटी में जमकर तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
बाद में पता लगा कि जिस युवक ने युवती को गांव के बाहर बुलाया था, वह उसके जीजा का छोटा भाई था। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और युवती के परिजन मौके पर आकर स्कूटी को अपने घर ले गए।
एसओ संजीव शुक्ला का कहना है कि इस विषय में थाने पर कोई भी सूचना नहीं आई है, इसलिए उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में कोई भी जानकारी नहीं लग पाई है।