फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in showroom

Hapur News: खिड़की काटकर कपड़े के शोरूम से नकदी चोरी

Fri, 01 Dec 2023 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Dec 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
theft in showroom
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गोल मॉर्केट में बॉस एक्सपोर्ट रेडिमेड कपड़े के शोरूम में चोर तीसरी मंजिल से लोहे की खिड़की काटकर दाखिल हुए, सीसीटीवी तोड़कर कागज के टुकड़े जलाए, जिनके जरिए गल्ले तक पहुंचे और 80 हजार की नकदी ले गए। गनीमत रही कि गर्म कपड़ों ने आग नहीं पकड़ी। कपिल कुमार सिंहल ने बताया कि शोरूम में लाखों की कीमत के दो तल पर गर्म कपड़े रखे हैं, जबकि सबसे ऊपर उनका भाई नवनीत सिंहल परिवार सहित रहता है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीसरी मंजिल पर ममटी में लगी लोहे की खिड़की को काट लिया, जिसके जरिए चोर अंदर दाखिल हो गए। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया, शोरूम में अंधेरा था। चोरों ने वहां रखे कागज के टुकड़ों को जलाकर नकदी समेत कीमती सामान ढूंढा। गल्ले में रखे 80 हजार रुपये भी ले गए। गनीमत रही कि कपड़ों ने आग नहीं पकड़ी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को पकडक़र, मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed