फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in iron godown

Hapur News: लोहे के गोदाम से नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

Wed, 03 Jul 2024 09:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 Jul 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
theft in iron godown
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर रेलवे फाटक के पास एक लोहे के गोदाम में चोर टीन शेड तोड़कर रस्सी के सहारे उतरे और सेफ तोड़कऱ करीब 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गढ़ रोड पर हरपाल पैलेस के पास दीपक गर्ग की सूर्य स्टील्स के नाम लोहे की दुकान और गोदाम है। मंगलवार की रात दुकान के ताले लगाकर घर लौट आए थे, लेकिन जब वे बुधवार को सुबह दुकान पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चोर गोदाम की टीन शेड उखाड़कर रस्सी के सहारे नीचे उतरकर गोदाम में घुस गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर सेफ में रखे करीब 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर करीब दो घंटे तक दुकान के अंदर रहे और इसके बाद फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed