{"_id":"68c450b5b6e3c390800003a4","slug":"theft-in-a-closed-house-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-hapur-news-c-135-1-hpr1001-130110-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर
विज्ञापन
मोहल्ला नूरबफारगंज में घर के अंदर चोरी की जानकारी करने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूर बफानगंज में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस में दी तहरीर में मोहल्ला नूर बफानगंज के असलम ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम के सिलसिले में परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गए थे। देर रात चोर ताले तोड़कर चोर मकान में घुस गए और 1.50 लाख रुपये, दस लाख के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान ले गए।
शुक्रवार सुबह वह परिवार के साथ घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसओजी व सर्विलांस की टीम को लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।