{"_id":"6787e17a24bca6267500ad27","slug":"theft-from-a-gud-vyapari-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119248-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गुड़ व्यापारी की दुकान से 5.50 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गुड़ व्यापारी की दुकान से 5.50 लाख रुपये चोरी
Wed, 15 Jan 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में गुड़ व्यापारी की दुकान 5.50 लाख रुपये चोरी हो गए। वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड अटल पार्क के पास बिजली की दुकान से चोर 60 हजार रुपये की नकदी व 20 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
पक्काबाग मंडी निवासी कुलदीप सिंह की गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में कुलदीप मैसर्स के नाम से गुड़ की दुकान है। बुधवार सुबह वह साढ़े नौ बजे दुकान पर साढ़े पांच लाख रुपये लेकर पहुंचे थे। दुकान के अंदर दराज में रुपयों से भरा थैला रखने के बाद वे दुकान के सामने अपने गोदाम पर गाड़ी से गुड़ उतरवाने लगे। तभी कोई दुकान के अंदर से थैला चोरी कर फरार हो गया।
जबकि दूसरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर निवासी सीताराम अग्रवाल की गढ़ रोड अटल पार्क के पास कुमार इलेक्ट्रिकल्स के नाम से बिजली की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान को बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर लगे दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे। दुकान में बिजली का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला भी खुला था।
विज्ञापन
चोरी की सूचना मिलने आसपास के दुकानदार भी यहां एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान मालिक ने बताया कि चोर छत के रास्ते दीवार तोड़कर दूसरी व तीसरी मंजिल पर लगे दरवाजों के ताले तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे। चोरों ने दरवाजों पर लगे चार ताले भी तोड़ दिए थे। चोर गल्ले में रखी लगभग 60 हजार रुपये की नकदी व 20 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली की दुकान में सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हुआ है, जिसकी पहचान की जा रही है। इसके अलावा नवीन मंडी में हुई चोरी के बारे में भी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।