{"_id":"9d103933a38c87952d1a46f15df63192","slug":"the-young-man-died-of-cold-in-upedha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपैड़ा में ठंड से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपैड़ा में ठंड से युवक की मौत
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा गांव में एक गरीब परिवार पर कुदरत का कहर टूट पड़ा। बृहस्पतिवार रात परिवार के मुखिया जितेंद्र (30) पुत्र स्व. दुर्गा सिंह की ठंड से मौत हो गई। जितेंद्र की माली हालत बहुत खराब है। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर उसका अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार गांव उपैड़ा में जितेंद्र (30) पुत्र स्व.दुर्गा सिंह चार बच्चों, मूकबधिर मां संतोष और पत्नी प्रभा के साथ गांव में ही कच्चे मकान में रहता था। वह मजदूरी करके परिवार पालन-पोषण करता था। ठंड से बचने के लिए परिवार के पास कंबल भी नहीं था।
परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात जितेंद्र को अचानक तेज सर्दी लगने लगी। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों को इस बात का पता लगा तो उनमें कोहराम मच गया। जितेंद्र की माली हालत को देखते हुए आसपास के लोगों ने चंदा एकत्र कर अंतिम संस्कार करवाया और आगे भी मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मामला जानकारी में नहीं है। यदि ठंड से मौत हुई है तो टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। - शमशाद हुसैन, एसडीएम सदर