फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The Wolf Danger.

क्षेत्र में भेड़िये का खौफ बरकरार

Mon, 12 Jun 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 12 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
The Wolf Danger.
भेड़िये - फोटो : demo

क्षेत्र के गांव दौताई में भेड़िये का खौफ पसरा है। रविवार रात को फसलों की रखवाली करने गए किसानों को भेडिए के डर से गांव भागना पड़ा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात में ड्राइवर अलीम के आंगन में सो रहे तीन बच्चों पर झपट्टा मारने के अगले ही दिन शुक्रवार की रात को आम के बाग में रखवाली कर रहे वकील अहमद और मुकम्मिल पर भी जंगली जानवर झपटा था। जिससे बचकर दोनों पेड़ पर चढ़  गए थे।
विज्ञापन


नील गायों की रोकथाम के लिए शनिवार रात में फसलों की रखवाली करने गए इसरार और ताहिर गन्ने की खेत से निकल रहे जंगली जानवर को देखकर भाग निकले।

रविवार रात को फसल की सिंचाई कर रहे शाहिद, इकराम और सुनील गन्ने की फसल से निकले जंगली जानवर को देखकर गांव को भाग आए।

ड्राइवर अलीम, बाग के रखवाले, किसान ताहिर, इसरार के बाद शाहिद, इकराम और सुनील ने भी यही दावा किया है कि ईंख से निकला जंगली जानवर भेड़िया था।  महीपाल चौहान का कहना है कि भेड़िया आने की खबर से महिला-बच्चों समेत जंगल में काम करने वाले भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन दारोगा अरुण शर्मा ने बताया कि विभागीय टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर रविवार रात जंगल तलाश की थी। इस दौरान जंगली जानवर का कोई पता नहीं लगा। जिस जानवर को ग्रामीण भेड़िया बता रहे हैं, वह जंगली कुत्ता प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed