फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The wall collapsed sewer under construction.

स्वर्ग आश्रम रोड पर बन रही नाले की दीवार ढही

Thu, 11 Aug 2016 09:26 PM IST
Updated Thu, 11 Aug 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
The wall collapsed sewer under construction.
नाले की दीवार ढही - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ग आश्रम रोड पर 5 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बन रही नाले की दीवार बृहस्पतिवार को भरभराकर ढह गई। आसपास के लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


स्वर्ग आश्रम रोड पर एक साल से नाले का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण में त्यागी नगर के लोग अक्सर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह हुई बरसात के बाद इस नाले की निर्माणाधीन दीवार गिर गई,
विज्ञापन


जिससे मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि नाले में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किया जा रहा है। उधर, ठेकेदार का कहना है कि बुधवार रात मोहल्ले के कुछ लोगों ने हथौड़ों से दीवार को जान बूझकर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि मोहल्ले में भरा हुआ पानी निकल जाए। विरोध करने पर लोगों ने अभद्र व्यवहार भी किया। हालांकि नाले की दीवार की दोबारा से मरम्मत कराई जाएगी। 

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच करा कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करायी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed