{"_id":"57b721014f1c1ba2506ecdfb","slug":"the-villagers-demanded-the-closure-of-the-chemical-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की केमिकल फैक्ट्री बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की केमिकल फैक्ट्री बंद कराने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 19 Aug 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री बंद कराने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी स्थित केमिकल फैक्ट्री में ढाई माह पूर्व गैस रिसाव से दर्जनों लोग बेहोश हो गए थे, लेकिन अब फैक्ट्री दोबारा चालू होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इस पर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर केमिकल फैक्ट्री को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव लुहारी के ग्रामीण एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचें। उन्होंने बताया कि गांव में आबादी के समीप पिछले दो वर्ष से केमिकल फैक्ट्री चलाई जा रही है, लेकिन करीब ढाई माह पूर्व फैक्ट्री से गैस रिसाव होने के कारण कई ग्रामीण बेहोश हो गए थे
विज्ञापन
और कई लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद फैक्ट्री को बंद करा दिया गया, लेकिन फैक्ट्री मालिक दोबारा केमिकल फैक्ट्री को चालू कर रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों में इस संबंध में जिलाधिकारी से केमिकल फैक्ट्री को बंद कराने या अन्य स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश खेड़ा, सतीश, हसरत, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।