फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The thief who was stealing a bike from Meerut Tiraha was caught and handed over to the police

Hapur News: मेरठ तिराहे से बाइक चोरी कर रहे चोर को दबोचा, पुलिस को सौंपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The thief who was stealing a bike from Meerut Tiraha was caught and handed over to the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी के अंदर चैंबर के बाहर खड़ी अधिवक्ता की बाइक चोर चोरी कर ले गया। इसके बाद चोर ने मेरठ तिराहे के पास दूसरी बाइक चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने चोर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।

बृहपतिवार की सुबह कचहरी के अंदर चैंबर के बाहर खड़ी एक अधिवक्ता की बाइक चोर ने चोरी कर फरार हो गया। बाइक चैंबर के बाहर न मिलने पर कचहरी में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। अधिवक्ता ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ आसपास बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन बाइक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता की बाइक चोरी करने वाले चोर ने मेरठ तिराहे पर दूसरी बाइक को चोरी करने का प्रयास किया। इस पर बाइक स्वामी ने चोर को पकड़कर शोर मचा दिया। इस दौरान यहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। बाइक स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि चोर शातिर किस्म का आरोपी है। जिसने कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर चोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed