{"_id":"58a475544f1c1b4917d84616","slug":"the-sugarcane-department-strictly","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग की सख्ती पर शुगर मिल चेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग की सख्ती पर शुगर मिल चेता
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग की सख्ती पर शुगर मिल ने समिति को 11.23 करोड़ के चैक सौंपे हैं। जिससे आर्थिक तंगी में घिरे किसानों की खाली जेब बहुत जल्द भरने से मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डीसीओ नमिता कश्यप के निर्देश पर सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन हरकत में आ गया है, जिसने कोलकता में बेची गई 33 हजार कुंतल चीनी से मिले 8.73 करोड़ और ढाई करोड़ के चैक सिंभावली गन्ना समिति को सौंपे हैं।
विज्ञापन
जिनका पैसा बहुत जल्द किसानों के संबंधित बैंक खातों में पहुंच जाएगा। माना जा रहा है कि अपनी फसल का पैसा मिलने से आर्थिक तंगी में घिरे किसानों की खाली जेब भरने पर कारोबार में भी उछाला आना तय है।
विज्ञापन
एक तरफ नोटबंदी और दूसरी तरफ गन्ने का पेमेंट न मिलने से किसान समेत खेतीहर मजदूर आर्थिक तंगी में घिरा हुआ है। जिससे बाजार में मंदी की मार से कारोबारी बुरी तरह परेशान चल रहे हैं।
मिल प्रबंधन के अनुसार सिंभावली गन्ना समिति को 11.23 करोड़ के चैक सौंपे गए हैं। जिनका पैसा बहुत जल्द संबंधित बैंकों के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।
सिंभावली गन्ना विकास समिति सचिव राजीव सेठ का कहना है कि शुगर मिल प्रबंधन ने मौजूदा पेराई सत्र में खरीदे जा रहे गन्ने में 15 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का पूरा पैसा चुकता कर दिया है।