{"_id":"572cd58f4f1c1bf2285cd0b5","slug":"the-student-teacher-brutally-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा दो के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा दो के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 06 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक स्कूल में शिक्षिका ने कक्षा दो के छात्र को बेरहमी से पीटा। बेंच से चेहरा टकराने से बच्चा चुटहिल हो गया है। परिजन स्कूल में शिकायत करने पहुंचे तो वहां मौजूद शिक्षकों ने छात्र को ही दोषी ठहरा दिया। यही नहीं परिजनों से बदसलूकी भी की।
विज्ञापन
छात्र के पिता ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मोहल्ला कलक्टर गंज निवासी पवन कुमार रंजन का पुत्र यश रंजन रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है।
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार को उसका पुत्र अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच किसी बात से नाराज शिक्षिका ने उसके पुत्र की पिटाई करनी शुरू कर दी। पिता पवन कुमार के मुताबिक पिटाई के दौरान उनके पुत्र का मुंह बेंच से टकरा गया।
विज्ञापन
इससे उसके चेहरे पर काफी चोट आई है। घर पहुंचकर छात्र ने सारी बात बताई। इससे आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे तो वहां शिक्षकों व अन्य स्टाफ ने बदसलूकी की। परिजनों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।