फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The shuttle passenger train that arrived in the morning arrived at the station in the afternoon.

Hapur News: सुबह आने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन दोपहर में आई स्टेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The shuttle passenger train that arrived in the morning arrived at the station in the afternoon.
हापुड़। ट्रेनों का संचालन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह आने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन छह घंटे की देरी से स्टेशन आई। ऐसे में गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुलंदशहर से चलकर तिलकब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:35 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इससे शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से दैनिक यात्री गाजियाबाद, साहिबाबाद और दिल्ली जाते हैं। सोमवार को यह ट्रेन छह घंटे की देरी से चलकर 12:35 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आई। ऐसे में दैनिक रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई और उन्हें अन्य ट्रेन व संसाधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे 20 मिनट, धनबाद जंक्शन से चंडीगढ़ जंक्शन जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन छह घंटे, लखनऊ से चलकर नई दिल्ली को जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चार घंटे, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन जा रही मेमू ट्रेन तीन घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जंक्शन जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी से रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से होने के कारण गंतव्य को भी देरी से पहुंच रही हैं। सुधार के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed