फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The range will include several villages in the municipality.

पालिका की सीमा में जल्द शामिल होंगे दर्जनभर गांव

Sat, 16 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 16 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The range will include several villages in the municipality.
गांव - फोटो : अमर उजाला

अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही नगर पालिका की सीमा में आसपास के करीब एक दर्जन गांव दायरे में आ जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव बनाने में पालिका अफसर और कर्मचारी जुट गए हैं।

विज्ञापन


इससे ग्रामीण अंचल में रहने वाले हजारों ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी और कई परेशानियों से छुट्टी मिल जाएगी। नगर विकास विभाग ने प्रदेश के नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पालिका क्षेत्रों का सीमा विस्तार कराने के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं।
विज्ञापन


इसी आदेश के चलते पालिका अफसर सीमा विस्तार की तैयारी में जुट गए हैं। इसके तहत पालिका की सीमा से लगे मेरठ रोड, मोदीनगर रोड, स्वर्ग आश्रम रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड से कई ऐसे गांव जुड़े हैं जो शहर की सीमा से बिल्कुल नजदीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ ब्लाक का सबसे बड़ा गांव असौड़ा तो धीरे धीरे शहर से जुड़ गया है। 20 हजार से अधिक की इस गांव की आबादी है। इस प्रस्ताव को शासन से अनुमति मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए धरना प्रदर्शन नहीं करना होगा।

असौड़ा, दोयमी, जरौठी, ततारपुर, पटना, अच्छेजा, सबली, निजामपुर, जसरूपनगर, गोयना, सादिकपुर, इमटौरी आदि हैं।

शहरी शड्यूल के अनुसार बिजली की आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, सफाई कर्मी की तैनाती, स्ट्रीट लाइटें, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, सीवर लाइन की सुविधा मिल सकेगी।

गांवों में जर्जर रास्तों पर गंदगी फैली रहती है, संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं मिलती, सीवर लाइन न होने से होती है दिक्कत।


पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार करने के शासन से निर्देश प्राप्त हुए हैं। किन-किन गांवों को लिया जाए इस पर मंथन किया जा रहा है और सुझाव भी मांगे जाऐंगे। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed