फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The protest ended after 12 days on the assurance of the DM

Hapur News: डीएम के आश्वासन पर 12 दिन बाद धरना समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The protest ended after 12 days on the assurance of the DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। कलक्ट्रेट परिसर में पिछले 12 दिन चल रहा किसानों का धरना सोमवार को डीएम अभिषेक पांडेय के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। हालांकि किसानों ने धरना फिलहाल एक सप्ताह के लिए ही स्थगित किया है। डीएम ने किसानों को भरोसा दिया कि एक सप्ताह में उनका भुगतान करा दिया जाएगा। सोमवार को दो किसानों के खातों में पौने दो लाख रुपये का आंशिक भुगतान भी किया गया। जिसके बाद किसान मान गए।
कर्नाटक की एक निजी कंपनी किसानों के आलू का चार करोड़ रुपया लेकर फरार हो गई थी। अपने भुगतान की मांग को लेकर किसान पिछले 12 दिन से लगातार धरना दे रहे थे। किसानों का आरोप था कि प्रशासन के सहयोग से कर्नाटक के बंगलुरू स्थित उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से टेंडर फार्मिंग के आधार पर आलू की बोआई की गई थी। खुदाई होने के बाद कंपनी ने आलू को उठवाकर कोल्ड स्टोर में भरवा लिया। उसमें से काफी आलू निकालकर बेच लिया गया। अब कंपनी किसानों का भुगतान नहीं कर रही है। किसानों का चार करोड़ रुपया बकाया है। कंपनी ने करीब 184 आलू किसानों से फसल खरीदने के बाद पिछले आठ महीने से अधिक समय से उनका भुगतान अटका रखा है।
विज्ञापन

किसान समरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, मुनेष, संजय, समीर रहमान, मेघराज, शोकेंद्र ने बताया कि डीएम के हस्तक्षेप पर कंपनी ने दो किसानों का करीब पौने दो लाख रुपये का आंशिक भुगतान भी कराया है। डीएम ने एक सप्ताह में सभी किसानों का भुगतान कराने का भरोसा दिया है। इस पर धरना एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed