फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The police demolished the Bhakiyu office built near the Chhijarsi toll.

Hapur News: छिजारसी टोल के पास बनाया गया भाकियू कार्यालय पुलिस ने गिराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The police demolished the Bhakiyu office built near the Chhijarsi toll.
छिजारसी टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने हटवाया सड़क पर हुआ अतिक्रमण।संवाद
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच तीखी तकरार हो गई। भाकियू के अस्थाई कार्यालय पर बुलडोजर चलते ही कार्यकर्ता विरोध में उतर आए और जमकर हंगामा किया। हंगामा करते हुए कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह प्रशासन की टीम ने टोल किनारे बने भाकियू टिकैत के कार्यालय और उससे जुड़ी दुकान को अवैध मानते हुए ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई और बुलडोजर से निर्माण को गिरा दिया गया। जैसे ही बुलडोजर चला, कार्यकर्ताओं ने विरोध तेज कर दिया और प्रशासनिक टीम से जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को काबू में रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, हाइवे किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है। संबंधित लोगों को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। शुक्रवार सुबह प्रशासन ने इसे ध्वस्त कर दिया। सूचना मिलते ही भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई के विरोध में उदयवीर सिंह, यशवीर सिंह, शेखर चौधरी, मनिंदर मसंद, विनय राणा, विनोद धारीवाल, दीपक प्रधान, चीनू चौधरी, फराहीम प्रधान, अनुज सिरोही, नीरज, निशांत शर्मा, मुकेश प्रधान, करणवीर, संजय चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया। काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनोज सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। इस पर किसी भी पदाधिकारी या संगठन का कोई अधिकार नहीं है। पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और आगे भी ऐसे कब्जों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छिजारसी टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने हटवाया सड़क पर हुआ अतिक्रमण।संवाद

छिजारसी टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने हटवाया सड़क पर हुआ अतिक्रमण।संवाद

छिजारसी टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने हटवाया सड़क पर हुआ अतिक्रमण।संवाद

छिजारसी टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने हटवाया सड़क पर हुआ अतिक्रमण।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed