{"_id":"57b33e064f1c1b582d6eb25c","slug":"the-plaster-ceiling-in-the-school-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 16 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान छत का प्लास्टर गिर गया, जिसमें बच्चे बाल बाल बच गए। शिक्षकों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक राजेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम चल रहा था। तभी भवन की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बच्चे भवन के बाहर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षकों का आरोप है कि भवन में बिना पाइप के बिजली के तार दौड़ाए गए हैं, जिससे नंगे तार बाहर निकल आए हैं। इससे हादसे का भय बना रहता है। अब शिक्षकों और बच्चों में इस भवन को लेकर इतना खौफ है कि वे खुले में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र यादव ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। बीएसए देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।