फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The person who threw burning cloth on the train remains away from police arrest

Hapur News: ट्रेन पर जलता कपड़ा फेंकने वाले पुलिस गिरफ्त से दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The person who threw burning cloth on the train remains away from police arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर जलता कपड़ा फेंकने के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

26 जनवरी को दिल्ली से बिहार के लिए जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर हापुड़ से ब्रजघाट के बीच शरारती तत्वों ने जलता कपड़ा फेंक दिया था। आग को ट्रेन की खिड़की पर देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। हालांकि समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान दिल्ली के शालीमार गार्डन निवासी दीपक कुमार ने लोको पायलट से मामले की जानकारी दी गई। शिकायत के बाद मामले की जांच मुरादाबाद में की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गढ़ आरपीएफ चौकी पर तैनात एसआई वीर सिंह ने इसे लेकर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ना तो दूर उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है। आरपीएफ ने रेलवे लाइन पर निरंतर गश्त बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो सके।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed