{"_id":"58a1d2574f1c1b5d36d84932","slug":"the-machine-will-ration-by-thumb","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन में अंगूठा लगाकर मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन में अंगूठा लगाकर मिलेगा राशन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकानों पर डीलरों की मनमानी अब नहीं चलेगी। जिले की उचित दर दुकानों को ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट्स ऑफ सेल) से लैस कर दिया गया है। अचार संहिता के बाद से कार्ड धारकों को मशीन पर अंगूठा लगाना होगा, इसके बाद उन्हें राशन मिलेगा।
विज्ञापन
निर्धन परिवारों को पारदर्शी तरीके से रियायती दरों पर राशन मुहैया कराने के उद्देश्य से व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। राशन की दुकानों को कैशलेस करने के साथ साथ प्रत्येक उचित दर की दुकान पर ईपीओएस मशीन लगाई जाएगी। योजना लागू हो चुकी है।
विज्ञापन
मार्च माह से कार्ड धारकों को दुकान पर पहुंचकर पहले ईपीओएस मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। अंगूठा लगते ही मशीन पर कार्डधारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कार्ड नंबर डालते ही राशन की मात्रा व धनराशि प्रदर्शित होने लगेगी।
विज्ञापन
इसे देखकर कोटेदार कार्डधारक को राशन उपलब्ध करा देगा। दुकानों पर मशीन लगाने से अन्य कोई व्यक्ति रियायती दरों पर अनाज नहीं ले पाएगा। इससे कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा।
जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगभग सभी राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक किया जा चुका है, जो अवशेष कार्ड लिंक होने से रह गए हैं, उन्हें भी जल्द लिंक कर दिया जाएगा। इसके बाद अंगूठा लगाकर राशन वितरण कराया जाएगा।