{"_id":"58e908924f1c1b41485b7f81","slug":"the-kidnapped-woman-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में बरामद अपहृत युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में बरामद अपहृत युवती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
बरामद अपहृत युवती
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह अपहृत युवती को कोतवाली पुलिस ने देहरादून से बरामद कर लिया। मामला प्रेम-प्रसंग का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद उसे प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि शुक्रवार सुबह चमरी निवासी एक युवती का कार सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आईजी अजय आनंद ने घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस सर्विलांस के आधार पर युवती तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे युवती को देहरादून से बरामद कर ले आई। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली प्रभारी आरके सिंह व स्वॉट/ सर्विलांस टीम प्रभारी दीक्षित त्यागी की संयुक्त टीम लगाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती को देहरादून के मोहल्ला खुरबुड़ा से बरामद कर लिया। पुलिस युवती व उसके प्रेमी को लेकर थाने आ गई। युवती ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।
बल्कि वह पिछले डेढ़ साल से खरखौदा के एक गांव निवासी युवक से प्यार करती थी। वह देहरादून घूमने चली गई थी। युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।