फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The issue of payment of sugarcane dominated the meeting

Hapur News: भाकियू की मंडल स्तरीय बैठक में छाया रहा गन्ना भुगतान का मुद्दा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
The issue of payment of sugarcane dominated the meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिंभावली। किसान महाविद्यालय के सामने स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को भाकियू टिकैत की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गन्ना भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने कहा कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों समेत मोदीनगर चीनी मिल पर किसानों का करीब 650 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। जिसके लिए लगातार किसान संगठनों द्वारा मिल प्रबंधनों पर दबाव बनाया जा रहा है। आंदोलन के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीनों मिल प्रबंधन बार-बार केवल भुगतान का आश्वासन दे रहा है। जिसके चलते किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के साथ ही ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, पूरे जनपद में निराश्रित पशु फसलों में नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसके साथ ही इनके हमलों से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रशासनिक स्तर से निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। पंचायत में पहुुंचे सीओ आशुतोष शिवम, थाना प्रभारी शीलेष कुमार, एसडीओ ऊर्जा निगम तेजपाल सिंह, जेई रामबली मौर्य, नायब तहसीलदार पवन कुमार समेत अन्य अधिकारियों को किसानों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, परवेज, अमन सिहं, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेन्द्र कुमार, विनीता, तेजपाल सिंह समेत अन्य किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed