{"_id":"64651245c1ef84d49905a7e7","slug":"the-issue-of-fake-arrears-raised-in-kisan-divas-hapur-news-c-30-1-109576-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किसान दिवस में उठा फर्जी बकायेदारी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किसान दिवस में उठा फर्जी बकायेदारी का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिला मुख्यालय सभागार में बुधवार को किसान दिवस में नलकूप बिलों में जुड़कर आ रही फर्जी बकायेदारी के मामले को किसानों ने उठाया। साथ ही गन्ना भुगतान को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों ने एक महीने में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
किसान नेता पवन हूण और राजवीर सिंह भाटी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों के जमा बिलों को बकाया दर्शाकर किसानों का उत्पीडन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होता है तो किसान विद्युत विभाग में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। किसान राधेलाल त्यागी ने कहा कि जिले में आवारा पशुओं की भरमार हैं। आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है लेकिन किसानों को इसकी क्षतिपूर्ति भी नहीं मिल रही हैं।
उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़ कर निराश्रित गोशाला भेजे जाने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने सिंभावली और ब्रजनाथपुर से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। इस पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप कृषि निदेशक वीबी द्ववेदी, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, एआर कॉपरेटिव विकास नेहरा समेत अधिकारी मौजूद रहे।