फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The government had prove to public thief.

‘जनता को चोर साबित करने में लगी मोदी सरकार’

Fri, 16 Dec 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 16 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
The government had prove to public thief.
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

बसपा के पूर्व एमएलसी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नोटबंदी का खेल खेलकर गरीब जनता को चोर साबित करने में लगे हैं। वह विदेश में जमा कालाधन अभी तक देश में ला नहीं सके हैं। किसान और मजदूरों ने जो पैसा खून पसीने से कमा कर घरों में रखा था, उसे प्रधानमंत्री कालाधन घोषित करने में लगे हैं।

विज्ञापन


ओपी त्रिपाठी शुक्रवार को फ्रीगंज रोड स्थित गोपाल वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले से समस्त देशवासी परेशान हैं। व्यापारी वर्ग का कारोबार चौपट हो गया है। किसान और मजदूर खेतों में काम करने के बजाय बैंकों की लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन


इस तानाशाही फैसले को वापस लेकर प्रधानमंत्री को जनता के हित में सोचना चाहिए। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल सिंह ने कहा कि बसपा काल में सूबे की जनता खुशहाल थी। बसपा सुप्रीमो सर्वसमाज के हित में कार्य करती हैं। सपा सरकार कुनबे की कलह में फंसकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के हित की उसे चिंता नहीं है। सहसंयोजक रामपुष्कर व विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं से बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने और संचालन आरडी शर्मा ने किया।


इस दौरान विजय शर्मा, अजय सिंह जयंत, वरुण शर्मा, योगेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा, अरविंद शर्मा, रहीस चौधरी, सतीश कश्यप, बबलू त्यागी, उदय सिंह जाटव, दिनेश प्रजापति, धर्मवीर चौधरी, मुकेश आजाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed