फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The fog seemed to break the speed of trains.

कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर लगने लगा ब्रेक

Thu, 19 Nov 2015 12:51 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 19 Nov 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
The fog seemed to break the speed of trains.
सर्दी के मौसम में कोहरे का रेल संचालन का प्रभाव दिखने लगा है। कोहरे के कारण बुधवार को आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से पांच घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


जिससे दैनिक यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मजबूरन दैनिक यात्री बस या अन्य डग्गामार वाहनों से रवाना हुए। बता दे कि हापुड़ से रोजाना दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ के लिए हजारों दैनिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड का आगाज हो चुका है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें लेट होने दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले ऑफिस पहुंचने वाले लेट हो जा रहे हैं। बुधवार को अमृतसर की ओर से चलकर दरभंगा की ओर जाने वाली सरयू-जमुना एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची।

इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब पांच घंटा की देरी से 12:10 पर हापुड़ स्टेशन पहुंची। कानपुर से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे के स्थान पर सुबह 10:30 बजे पहुंची।

बरेली से चलकर भुज गुजरात की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 10 मिनट की देरी से पहुंची।

बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई।

जिन्हें ट्रेन लेट होने की वजह से बसों में सफर करके अपने आफिस जाने को विवश होना पड़ा। हापुड़ से प्रतिदिन दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ के लिए हजारों दैनिक यात्री सफर करते हैं।


लेट होने वाली ट्रेनें देरी से पहुंची
सरयू-जमुना एक्सप्रेस 3 घंटे
नौचंदी एक्सप्रेस 5.30 घंटे
संगम एक्सप्रेस 5 घंटे
आला-हजरत एक्सप्रेस 1.10 घंटे    
बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1.30 घंटे    

ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही है। कोहरे का असर रेल संचालन पड़ने लगा है। फिर कोशिश रहती है कि ट्रेनों को तय शेड्यूल से ही चलाया जाए। - वीरेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed