{"_id":"699c87b6387e56ab840aa7e9","slug":"the-fire-in-two-factories-in-the-industrial-area-was-extinguished-after-a-lot-of-effort-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137543-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्टरियों में कड़ी मशक्कत बाद बुझी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्टरियों में कड़ी मशक्कत बाद बुझी आग
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी में फैक्टरी में आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
धौलाना। यूपीएसआईडीसी के फैज-2 औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर शाम दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग सुबह तक बुझाई जा सकी। आग से करीब दस करोड़ के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार शाम आग पहले कृष्णा जूट कंपनी में लगी और देखते ही देखते पास स्थित आरआरके पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड तक फैल गई। गत्ते और प्लास्टिक के भारी भंडार के कारण आग की लपटें तेज हो गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी में गत्ते के बॉक्स बनाए जाते हैं, जहां रखा ज्वलनशील कच्चा माल तेजी से सुलग गया।
आग की चपेट में बगल की आरआरके पॉलीमर्स भी आ गई, जहां दूध पाउडर पैकिंग के लिए प्लास्टिक के कट्टे तैयार किए जाते हैं। आग की भयावहता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर हापुड़, पिलखुआ, गढ़मुक्तेश्वर के साथ ही गाजियाबाद से भी दमकल इकाइयां बुलाई गईं। अब तक 13 गाड़ियां बुलाई गई। नहर के पास एक एमएफई को स्टैंडबाय में लगाकर दो सक्शन के माध्यम से निरंतर पानी की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास जारी है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पूर्ण सर्वेक्षण के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों फैक्ट्रियों में रखा कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर खाक हो गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।