फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The fierce people mess.

मस्जिद के पास गंदगी से भड़के लोग

Fri, 03 Jun 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 03 Jun 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
The fierce people mess.
सफाई कर्मी पर मस्जिद के पास कूड़ा फेंकने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

नूरबफान गंज मोहल्ले में मस्जिद के पास सफाई व्यवस्था न होने से शुक्रवार को यहां के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी कूड़ा एकत्र कर मस्जिद के पास फेंक देते हैं, जिससे काफी परेशानी होती है। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि मोहल्ले की एक महिला सफाई कर्मी घरों से कूड़ा एकत्रित कर मस्जिद के पास फेंक देती है।
विज्ञापन


विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाती है। रमजान का महीना शुरू होने वाला है। इस ओर ध्यान न दिया गया तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले लोगों को गंदगी के कारण परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि सुनवाई न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजा, वसीम, नईम, इमरान, मोहम्मद शहजाद, शाहिद, रहीस, इमरान, राजू व आबिद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed